Posts

Showing posts from January, 2024

कब आओगे

Image
  मेरी सारी बातें मेरी आंखों की वो चमक और जो हंसी ले कर गए हो मेरी उसे कब लौटाओगे हिसाब किताब बाकी है इतना इसे कब सुलझाओगे बोलो ना , कब आओगे...... हज़ार शिकायतें रूठने की सारी अदाएं मुंह बनाने के सब तरीके गुस्सा दिखाने के सब अंदाज़ तैयार है देख लो एक साथ इतने नखरे संभाल पाओगे बोलो ना , कब आओगे..... हर झपकती पलक हर आती जाती सांसों के साथ हर नई सुबह हर डूबती शामों के साथ ये  1468800 पल जो तुझे याद करते हुए गुज़र रहे है क्या इतना बड़ा कर्ज़ चुका पाओगे बोलो ना कब आओगे.....                                               -rabiya